टीकमगढ़ । मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल टीकमगढ़ में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण एवं विधिक सहायता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य न्यायाधिपति संजीव सचदेवा एवं न्यायाधीश विवेक अग्रवाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से किया।
शिविर में 162 बंदियों (141 पुरुष, 21 महिला) का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां दी गईं। साथ ही बंदियों को विधिक परामर्श प्रदान किया गया, जिसमें 2 बंदियों को विधिक सहायता भी मिली। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जेल प्रशासन और चिकित्सकों की टीम उपस्थित रही।
Tags
Tikamgarh
