बुंदेलखंड (Bundelkhand): अयोध्या (Ayodhya) रामलला के दर्शन के लिए नई ट्रेन (New Train) की सौगात

झाँसी |बुंदेलखंड के लोगों को दो अमृत भारत ट्रेनों की सौगात मिली है। झांसी कानपुर रेलखंड पर बनारस से हडपसर (पुणे) के लिए अमृत भारत स्पेशल ट्रेन का संचालन की घोषणा के बाद रेल प्रशासन ने अयोध्या से मुंबई के बीच एक और अमृत भारत ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन अयोध्या धाम से प्रयागराज, मानिकपुर होकर मुंबई जाएगी। यह दोनोंं ट्रेनें 28 अप्रैल से चलेगी। रेलवे प्रशासन ने इस विशेष ट्रेन का नंबर और समयसारिणी जारी कर दी है।
बनारस-हड़पसर अमृत भारत एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 02531) अपनी पहली यात्रा 28 अप्रैल को शाम 4:45 बजे बनारस से शुरू करेगी. इस ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे. सफर को आरामदायक बनाने के लिए इसमें 8 स्लीपर क्लास कोच, 11 जनरल क्लास कोच और सामान के लिए 2 एसएलआर कोच के साथ एक पैंट्री कार की सुविधा भी दी गई है. रास्ते में यह ट्रेन 18 स्टेशनों पर रुकेगी, जिससे छोटे शहरों के लोगों को भी काफी फायदा होगा. 
इसके मुख्य स्टॉपेज में ज्ञानपुर रोड, प्रयागराज, फतेहपुर, गोविंदपुरी (कानपुर), उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, बीना, रानी कमलापति (भोपाल), नर्मदापुरम, इटारसी, हरदा, खंडवा, भुसावल, जलगांव, मनमाड, कोपरगांव, अहिल्यानगर और दौंड कोर्ड लाइन शामिल हैं. बनारस से चलकर यह ट्रेन अगले दिन देर रात 12:55 बजे हड़पसर पहुंचेगी.

 

 क्यों खास है अमृत भारत एक्सप्रेस?
अमृत भारत एक्सप्रेस को आम आदमी की वंदे भारत कहा जा रहा है. जहां वंदे भारत पूरी तरह से एसी ट्रेन है, वहीं अमृत भारत में स्लीपर और जनरल कोचों की संख्या ज्यादा है ताकि कम किराए में भी लोग लंबी दूरी का सफर झटके रहित और तेज गति से तय कर सकें. इसमें पुश-पुल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल होता है, जिससे ट्रेन बहुत जल्दी रफ्तार पकड़ लेती है और समय की बचत होती है.



Post a Comment

Previous Post Next Post